{"_id":"66a4bd53f5e1964ce2090b9a","slug":"alwar-sanitation-workers-protested-regarding-priority-in-recruitment-heaps-of-garbage-formed-in-the-city-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : भर्ती में प्राथमिकता को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन जारी, हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : भर्ती में प्राथमिकता को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन जारी, हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे
Sat, 27 Jul 2024 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:56 PM IST
सार
सफाईकर्मियों की प्रस्तावित कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर सफाईकर्मियों द्वारा काम का बहिष्कार किए जाने के बाद अब शहर भर में रैलियां निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इधर कचरा नहीं उठाए जाने से पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में 24 हजार से ज्यादा पदों पर प्रस्तावित सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। अलवर में पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल के बाद अब सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शहर भर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि हमारी मुख्य मांग है कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती मस्टररोल के आधार पर की जाए। जिसमें 1 साल तक पहले कर्मचारी से काम करवाया जाए, उसके बाद उसे नियुक्ति दी जाए। वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। पूर्व की जिन भर्तियों में कोर्ट में मामला विचाराधीन है, या जिन पर निर्णय हो चुका है। उनमें नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं। मांगें नही मानी जाने की दशा में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन