{"_id":"66e94e58c92c51eb1b0f8ba5","slug":"alwar-on-the-first-day-of-the-cleanliness-campaign-the-mayor-and-the-environment-minister-did-shramdaan-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : स्वच्छता अभियान के पहले दिन महापौर और पर्यावरण मंत्री ने किया श्रमदान, कहा- सफाई रखना सभी का कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : स्वच्छता अभियान के पहले दिन महापौर और पर्यावरण मंत्री ने किया श्रमदान, कहा- सफाई रखना सभी का कर्तव्य
Tue, 17 Sep 2024 03:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:09 PM IST
सार
जिले में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के पहले दिन शहर के महापौर ने श्रमदान किया। इस मौके पर वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखना सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अलवर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी हिस्सा लेकर श्रमदान किया। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शहर के सागर जलाशय के समीप श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा और नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर श्रमदान कर सफाई अभियान में भाग लिया वहीं संजय शर्मा ने स्वयं भी श्रमदान करते हुए कचरा उठाया। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखना सभी का कर्तव्य है यदि साथ मिलकर स्वच्छता के लिए काम किया जाए तो अलवर बेहतरीन शहरों में से एक हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम या किसी संस्था की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह काम प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ रह सके। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी यह जिम्मेदारी पूरी कर लेगा तो शहर खुद ब खुद साफ हो जाएगा और किसी को नगर निगम में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन