फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Young man found unconscious in the fields under suspicious circumstances, died during treatment

Alwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में अचेत पड़ा मिला युवक, उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 16 Apr 2024 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 03:18 PM IST
सार

किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गोदरा गांव के एक युवक खेतों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि युवक देर शाम खाना खाकर सोया था लेकिन सवेरे वह खेतों में अचेत पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Alwar News: Young man found unconscious in the fields under suspicious circumstances, died during treatment
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गोदरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


मृतक के दादा रज्जाक ने बताया कि कल देर शाम युवक साहिल खाना खाकर सोया था। सुबह जब परिजन शौच के लिए जंगल की तरफ गए तो साहिल खेतों में अचेत पड़ा मिला। परिजनों ने उसे किशनगढ़बास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति होने के कारण उसे अलवर रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साहिल ने अनजाने में नींद की गोलियों की जगह किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे किशनगढ़बास से अलवर के जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया था लेकिन यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed