फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: XEN arrested red-handed with bribe of Rs 1.5 lakh, had demanded bribe for passing the bill

Alwar News : डेढ़ लाख की रिश्वत के साथ एक्सईएन रंगेहाथों गिरफ्तार, 55 लाख की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागज

Tue, 17 Sep 2024 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 08:39 AM IST
सार

कल देर शाम जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीएचईडी के एक्सईएन को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ठेकेदार से मालखेड़ा गांव में कराए गए काम के बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Alwar News: XEN arrested red-handed with bribe of Rs 1.5 lakh, had demanded bribe for passing the bill
कार्रवाई करते हुए एसीबी जयपुर की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर एसीबी की टीम ने सोमवार देर शाम को अलवर पीएचईडी के एक्सईएन दिव्यांक त्यागी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी की पेंट की जेब से रिश्वत की राशि बरामद की। यह कार्रवाई देर रात तक चली। उधर एक्सईएन के अम्बेडकर नगर स्थित मकान की तलाशी में 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसीबी के एएसपी बलराम सिंह ने बताया कि अलवर जलदाय विभाग के ठेकेदार विजय कुमार ने 14 सितंबर को शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि हसन खां मेवात नगर, सतही एनसीआर प्रथम कार्यालय में पदस्थ दिव्यांक त्यागी मालखेड़ा ब्लॉक के तीन गांवों में कराए गए कार्यों के करीब 1 करोड़  24 लाख रुपये के बिल पास करने के एवज में ढाई लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में वह 9 सितंबर को एक लाख रुपये एडवांस भी ले चुका है।
विज्ञापन


एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ठेकेदार ने डेढ़ लाख की रकम सोमवार को देना तय किया। एक्सईएन ने ठेकेदार को रकम लेकर अम्बेडकर नगर के बस स्टैंड पर बुलाया, जहां ठेकेदार ने डेढ़ लाख रुपये एक्सईएन को सौंप दिए। जैसे ही वह रकम लेकर ठेकेदार की कार से उतरा, एसीबी ने उसे पकड़कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने एक्सईएन के घर की तलाशी ली, यहां उसे अलमारी , बेड और सोफे के नीचे प्लास्टिक के बैग से पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां मिलीं, साथ ही लाखों के जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं। इन नोटों की गिनती के लिए एसीबी को मशीन तक मंगवानी पड़ी। जयपुर एसीबी के डीएसपी बलराम मीणा ने बताया कि हाल ही में अलवर एसीबी की कार्रवाई फेल होने के कारण इस पूरी कार्रवाई से अलवर एसीबी को दूर रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed