{"_id":"661b795e46fb87266b0de67e","slug":"alwar-news-two-youths-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-the-driver-ran-away-leaving-the-car-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, कार छोड़कर भागा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, कार छोड़कर भागा ड्राइवर
Sun, 14 Apr 2024 12:06 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:06 PM IST
सार
जिले के रामगढ़ में नगर पालिका बोर्ड के पास पैदल जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के रामगढ़ में नगर पालिका बोर्ड के पास पैदल जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई शौकत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई सलीम और राजवीर शनिवार शाम दुकान से कुछ सामान लेने के लिए पैदल जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे। कार का पीछा करने पर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार पुलिस के कब्जे में है। रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक सलीम पेशे से ड्राइवर था, वहीं राजवीर क्रेशर पर काम करता था। दोनों दोस्त थे और कुछ समय के लिए गांव आए हुए थे। घटना के बाद दोनों के परिवारों में शोक छा गया।