फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Two accused arrested for providing vehicle facility to miscreants

Alwar News: बदमाशों को वाहन सुविधा उपलब्ध करवाने वाले दो गिरफ्तार, जेल में रहने के दौरान जुड़े कौशल गैंग से तार

Tue, 24 Sep 2024 08:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Sep 2024 08:19 AM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित नीमराणा होटल में रंगदारी की मांग को लेकर हुई फायरिंग में शामिल जालंधर निवासी बदमाश पुनीत शर्मा और नरेंद्र उर्फ लाली को स्थानीय बदमाशों ने सहयोग दिया था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Alwar News: Two accused arrested for providing vehicle facility to miscreants
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जयपुर हाईवे पर जिले के नीमराणा होटल में रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग करने वाले जालंधर पंजाब निवासी दोनों बदमाशों को स्थानीय बदमाशों ने रेकी करवाने के साथ ही फरारी कटवाने और हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों पुनीत शर्मा और नरेंद्र उर्फ लाली को दिल्ली से अड़ींद निवासी बदमाश सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया पुत्र सुखबीर और योगेश उर्फ मोनू पुत्र सत्यनारायण को चोरी की कार में बैठाकर लाए थे, जिन्हें जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के एक होटल से हरियाणा एसटीएफ के सहयोग से कल रात को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तार किए गए दोनों ही बदमाशों ने होटल में फायरिंग करने वाले बदमाशों को फायरिंग करने के बाद कार से ही दिल्ली में लेकर गए थे। दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर के पास उनकी कार खराब हो गई तो बदमाशों ने फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को गैंग के अन्य बदमाशों के साथ दूसरी कार में भेज दिया और खुद श्रीनगर चले गए, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


नीमराणा की एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना के वक्त ही इन बदमाशो की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली थी और घटना के बाद से ही पुलिस इनको तलाश कर कर रही थी। इनका पीछा भी किया जा रहा था लेकिन ये पुलिस को चकमा देकर इधर उधर भाग रहे थे। भागते भागते ये दोनों कश्मीर जा पहुंचे, जहां श्रीनगर में इनको पुलिस ने पकड़ लिया। एडिशनल एसपी ने बताया किबिस घटनावोर गैंग का पुरी तरह से खुलासा हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह सारा घटनाक्रम रंगदारी वसूलने के लिए किया गया था। होटल के काउंटर पर इन बदमाशों ने एक पर्ची भी छोड़ी थी, जिसमें पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। उस पर्ची में कौशल गैंग का नाम भी दिया हुआ था। यह घटना 8 सितंबर को हुई थी और पुलिस तभी से इस घटना को खोलने ओर गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed