{"_id":"674ed15f728df743150d5754","slug":"alwar-news-tragic-accident-in-bikhadi-old-woman-badly-burnt-referred-to-jaipur-in-critical-condition-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: हीटर के कारण कमरे में लगी आग, बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में जयपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: हीटर के कारण कमरे में लगी आग, बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में जयपुर रेफर
Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
सार
मंडावर थाना क्षेत्र के बिखाडी गांव में एक वृद्ध महिला आग से बुरी तरह झुलस गई। महिला को वहां से अलवर लाया गया और जहां से गंभीर हालत के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला कमरे में अचानक आग लगने के कारण पूरी तरह झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर लाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शिवचरण मीणा ने बताया कि उनकी बुआ लाड़बाई अपने कमरे में कुंडी लगाकर रोजाना की तरह हीटर लगाकर सो रही थी, सुबह करीब 5 बजे उनके कमरे से धुआं निकलने लगा और बुआ के चिल्लाने की आवाज आने लगी। उनके छोटे बेटे ने कमरे का गेट तोड़कर अपनी मां को बचाना चाहा लेकिन तब तक लाड़बाई पूरी झुलस गई थीं। महिला को आनन-फानन में मंडवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर भेज दिया गया लेकिन गंभीर हालत और महिला की उम्र देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है।