{"_id":"668a27b66d907d6cae02a5dd","slug":"alwar-news-tractor-driver-ran-away-after-hitting-bike-riders-seriously-injured-are-undergoing-treatment-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बाइक सवारों को टक्कर मारकर भागा ट्रैक्टर चालक, गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बाइक सवारों को टक्कर मारकर भागा ट्रैक्टर चालक, गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
Sun, 07 Jul 2024 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:59 AM IST
सार
शनिवार देर शाम एमआईए थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अलवर जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एमआईए थाना क्षेत्र में अशोक लीलैंड कंपनी के गेट के सामने शनिवार देर शाम दो बाइक सवारी युवकों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों के परिजन हिमांशु चौधरी ने बताया कि घायल लोकेश व अनूप चौधरी दोनों बाइक से निजी काम से अशोक लीलैंड कंपनी जा रहे थे, तभी कंपनी के गेट के सामने घुमाव पर इन्हें एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों को घायल अवस्था में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने दुर्घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन