फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Three women injured during bloody conflict in land dispute main accused is a history sheeter

Alwar News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान तीन महिलाएं घायल, मुख्य आरोपी है हिस्ट्रीशीटर

Mon, 04 Nov 2024 10:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 10:52 AM IST
सार

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान दहशत फैल गई। ऐसे में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें दो को अलवर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी राजपाल हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
Alwar News Three women injured during bloody conflict in land dispute main accused is a history sheeter
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में कोटकासिम थाना क्षेत्र के जकोपुर गांव में रविवार शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक पक्ष की ओर से फायरिंग और हथियारों से हमला किया गया। झगड़े में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें एक महिला को गोली लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जकोपुर निवासी कुलदीप सिंह के परिवार ने अपने खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी। आरोप है कि रविवार को दिन में जकोपुर सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राजू जाट जो कि पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है ने टिल्लू, भीम, प्रवीण, बसंत, राजबीर और राहुल ने मिलकर ट्रैक्टर से उनकी फसल को रौंद दिया। कुलदीप का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपी पक्ष का मनोबल और बढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप के परिवार ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथ बाहर के 25 से 30 बदमाशों को लेकर हथियारों से लैस होकर आए और महिलाओं से मारपीट की।
विज्ञापन


इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें प्रेमलता पत्नी अजीत सिंह के पैर में गोली लगी। जबकि हेमलता पत्नी फूल सिंह और ममता पत्नी विक्रम सिंह को गंभीर चोट आई है। घायल महिलाओं को तुरंत कोटकासिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राज जाट जो कि पुलिस थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है। यह पूर्व में भी कोटकासिम थानाधिकारी महेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों से अपने घर पर मारपीट कर चुका है, जिसमें थानाधिकारी महेश कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को चोट आई थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed