फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Three killed in collision between two bikes in Kotakasim police station area

Alwar News: कोटकासिम थानाक्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, दिवाली का सामान खरीदने गए थे युवक

Fri, 01 Nov 2024 11:03 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव के निकट दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक दो महीने पहले ही पिता बना था और अपने दोस्त के साथ दीपावली का सामान लेकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Alwar News: Three killed in collision between two bikes in Kotakasim police station area
नितेश और योगेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के कोटकासिम रहनक्षेत्र में ग्राम फतेहाबाद के निकट दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में तीन युवकों की अकाल मौत हो गई। एक युवक तो दो महीने पहले ही पिता बना था। दीपावली का सामान लेकर आ रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। यह घटना कोटकासिम थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहाबाद के निकट हुई। हादस में लिफ्ट लेकर दूसरी बाइक पर बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको रेवाड़ी के अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


ग्राम फतेहाबाद निवासी राम निवास ने बताया कि उसका भतीजा योगेश अपने दोस्त नीतीश के साथ दीपावली का सामान खरीदने बीबीरानी गया था। हादसा तब हुआ जब ये समान खरिदने के बाद ग्राम फतेहाबाद लोता रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही इनकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। हादसे के तुरन्त बाद नितेश को लोग कोटकासिम हॉस्पिटल में लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


योगेश को घरवाले अलवर के जिला अस्पताल लेकर आए जहां आते ही डॉक्टरों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया। इन दोनों के अलावा तीसरा युवक जो दूसरी बाइक पर था, उसकी भी हादसे में मौत हो गई। तीसरे मृतक का नाम तेज सिंह बताया गया है जो कि किशनगढ़ बास का रहने वाला था। इसके अलावा तेज सिंह की बाइक पर मिंटू लिफ्ट लेकर बैठा था जो गम्भीर घायल हुआ है। राम निवास ने बताया कि उसके भतीजे योगेश की साल भर पहले ही शादी हुई थी। उसका दो महीने पहले ही बेटा हुआ है। इसी दशहरे पर उसके बेटे का कुआं पूजन हुआ था। योगेश और नितेश दोनों फाइनल इयर के स्टूडेंट थे। दोनों बीबीरानी कालेज में पढ़ते हैं। कोटकासिम थाना प्रभारी नंद लाल ने बताया कि तीनों शवो को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed