{"_id":"661917c3d5b44675e305ce51","slug":"alwar-news-thieves-entered-an-abandoned-house-and-stole-household-items-people-arrested-one-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सूने मकान में चोरी करने घुसे चोरों ने चुराया घरेलू समान, दो अन्य घरों में घुसे तो लोगों ने धरदबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सूने मकान में चोरी करने घुसे चोरों ने चुराया घरेलू समान, दो अन्य घरों में घुसे तो लोगों ने धरदबोचा
Fri, 12 Apr 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:45 PM IST
सार
शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तीन घरों में चोरी की नीयत से घुसे चोर हल्ला होने के कारण भाग निकले। मोहल्ला वासियों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। बुध विहार निवासी पीड़ित विनोद कुमार ने बताया रात्रि करीब 10 से 11 बजे के बीच तीन चोरों ने इलाके के तीन मकानों को अपना निशाना बनाया, जिनमें से दौसा में पोस्टेड एएसआई के सूने मकान से चोरों ने गैस चूल्हा, सिलेंडर, पानी की मोटर सहित अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया, वहीं दूसरे मकान का ताला तोड़ दिया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोर हमारे घर से साइकिल चुराने लगे तब बेटी ने चोरों को देखकर चिल्लाया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर जब चोर भागने लगे तभी मोहल्ले वासियों ने एक चोर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो अन्य कर मौका पाकर फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है लेकिन एक ही रात में 3 घरों में चोरी की घटना के बाद लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन