{"_id":"671bb66868b0b44077030708","slug":"alwar-news-six-people-injured-in-a-lathi-charge-attack-in-kishangarh-alwar-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर के किशनगढ़ में बाइक की रफ्तार पर विवाद, लाठी-डंडों से हुए हमले में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर के किशनगढ़ में बाइक की रफ्तार पर विवाद, लाठी-डंडों से हुए हमले में छह लोग घायल
Fri, 25 Oct 2024 08:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:47 PM IST
सार
अलवर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ओद्रा गांव में शुक्रवार को बाइक की रफ्तार को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। रहीश के अनुसार, उनके पिता ने पड़ोसी के बेटे को तेज बाइक चलाने पर टोका था, जिसके बाद पड़ोसी पक्ष के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला करने उनके घर आ गए।
विज्ञापन
हमले में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस विवाद में छह लोग घायल हो गये। एक पक्ष के लोगो ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिससे दूसरे पक्ष के कइयों के चोट लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ओद्रा गांव में आज सुबह छोटी मोटी कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। रहीश ने बताया कि आज सुबह उनके पिता जी ममन खान ने अपने पड़ोसी के लड़के को बाइक तेज चलाने पर टोक दिया था, जिसके बाद पड़ोसी एकराय होकर इस छोटी सी बात के बाद हमारे ऊपर हमला करने के लिए लाठी डंडों के साथ हमारे घर पहुंच गए। बिना किसी बातचीत के हमारे ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में हमल लोग सम्भल तक नहीं पाये और हमारे परिवार के लोग घायल हो गए। इनको पहले किशनगढ़ बास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मेरी ओर पिता ममन व महिला आसुदी की हालत गंभीर देखते हुए अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रहीश ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे के समीप सब्बीर, सोकत, दीनू, हासम व बाकी परिवार के लोगों ने एकराय होकर हमला किया था। इस मामले रिपोर्ट पुलिस में दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस हमले में तीन जनों की हालत ज्यादा गम्भीर बताई गई है। घायल रहीस ने बताया कि उन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ लाठियां मेरी जिससे उनको उन लोगों को काफी चोट आई हैं और उनको तुरन्त अस्पताल लाना पड़ा।
विज्ञापन