फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Satish Poonia fulfilled his promise to the farmer demanding compensation from the CM

Alwar News: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने किसान से किया वादा निभाया, सीएम से मांग- किसानों को दिलाएं मुआवजा

Mon, 10 Apr 2023 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 10:10 PM IST
सार

विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने अलवर जिले के घेवर गांव के किसान रामू रेबारी को आर्थिक मदद पहुंचाकर अपना वादा पूरा किया। ओलावृष्टि और भारी बारिश से रामू की फसल बर्बाद हो गई थी और आजीविका का संकट आ गया था।

विज्ञापन
Alwar News Satish Poonia fulfilled his promise to the farmer demanding compensation from the CM
सतीश पूनिया ने किसान से किया वादा निभाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर पार्टी प्रतिनिधि के तौर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना, अलवर के पूर्व डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा, बीजेपी अलवर जिला महामंत्री पवन जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, दौसा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र, सुनील गगनदीप और जयपुर से पहुंची टीम में पार्टी कार्यकर्ता लोकेश जोशी, पार्षद गणेश चौधरी, अनुराग जांगिड़ ने किसान रामू रेबारी को सतीश पूनियां की तरफ से आर्थिक मदद सौंपी। पूनिया ने किसान को संदेशा भिजवाया कि हमने जो वादा किया था, निभाया है। ज़रूरत पड़ी तो आगे भी मदद के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


किसान रामू रेबारी की फसल ओलावृष्टि और भारी बारिश से चौपट हो गई थी, जिसके कारण उसके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में सतीश पूनिया ने मीडिया में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए किसान रामू रेबारी की मदद करने का वादा किया था, जो सोमवार को उन्होंने पूरा कर दिया और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। किसान रामू रेबारी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने बीजेपी नेताओं को इस मदद के लिए धन्यवाद देते हुए पूनिया का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


सीएम गहलोत से मांग...
उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि पिछले दिनों ओलावृष्टि और तेज बारिश से अलग-अलग ज़िलों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए वह प्रदेश भर के किसानों को मुआवजा राशि सुनिश्चित कर राहत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed