फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Rai Sikh community clashed with each other over religious conversion in Tapukda

Alwar News: टपूकड़ा में धर्म परिवर्तन को लेकर मारपीट, रायसिख समाज के लोगों पर हमला, दो गंभीर घायल

Tue, 29 Oct 2024 05:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 29 Oct 2024 05:23 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर एक हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बताया गया कि मेव समाज के कुछ लोगों ने रायसिख समाज के एकमात्र परिवार के सदस्यों पर हमला किया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Alwar News: Rai Sikh community clashed with each other over religious conversion in Tapukda
अस्पताल में भती घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के टपूकड़ा थाना अंतर्गत धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मेव समाज के लोगों ने रायसिख समाज के लोगों के साथ की मारपीट और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


घायल सुरेंद्र सिंह ने बताया सोमवार करीब 10 बजे की घटना गांव बीबीपुर की है जहां मेव समाज के 5 से 700 घर है और रायसिख समाज का अकेला घर है। कल देर रात को वह अपने घर पर आराम कर रहे थे तभी मेव समाज के लोग अपने खेत में काम करने आये थे। तभी रायसिख समाज के परिवार पर हमला कर दिया हमला करने वालो में गहना, आमीन, रोबीन आमीर, हसरद, शौकत, अरुब, हामिन, सुबीला और अन्य लोग थे। इन्होंने आते ही रायसिख समाज के परिवार पर लाठी डंडे और फरसी से हमला कर दिया और यह कहते हैं कि तुम लोग हमारे समाज में शामिल हो जाओ। मुसलमान बनो नहीं तो तुमको हम जिंदा नहीं छोड़ेंगे और नहीं तो यहां से निकल जाओ। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पूर्व में 10 दिन पहले भी झगड़ा हो चुका है पुलिस को भी शिकायत दे दी है लेकिन टपूकड़ा थाना पुलिस इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं करती है। घायल महिला परमजीत ने बताया व लोग कहते हैं कि तुम लोग हमारे समाज में शामिल हो जाओ और अपना धर्म परिवर्तन करो। उनका यह भी कहना है वे लोग हमारे घर के सामने ही गाय को काटने का भी काम भी करते हैं। फिलहाल घायलों का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है। टप्पूकड़ा की घटना के बाद अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जिस तरह उनके साथ मारपीट की गई है वह उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं क्योंकि इतनी आबादी क्षेत्र में एक सिख समाज का यह परिवार है जो अपना जीवन यापन कर रहा है ।लेकिन वह लोग किसी तरह से मांस के टुकड़े इनके पास लाते हैं और इनको खिलाने का प्रयास करते हैं और यहां तक बच्चों से नवाज भी पढवाई जाती है। अभी हमने यहां पर आकर देखा है एक महिला और एक अन्य बुरी तरह चोटिल हुए हैं। इस पर उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा अगर प्रशासन ने इसमें कोई भी ढलाई बरतने का काम किया और कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सिंघल ने कहा कि हद तो यह है कि एक अकेला परिवार सिक्खों के वह रहता है और उसे भी ये लोग चैन से नहीं जीने देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed