फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Pile of infected garbage is inviting diseases, Municipal Corporation and hospital are unconscious

Alwar News : बीमारियों को न्यौता दे रहा है संक्रमित कचरे का ढेर, नगर निगम और अस्पताल प्रशासन बेसुध

Tue, 05 Nov 2024 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 04:23 PM IST
सार

जिला अस्पताल से रोजाना निकलने वाले संक्रमित कचरे को मोर्चरी के सामने फेंकने से वहां इस कचरे का ढेर जमा हो गया है। न तो अस्पताल प्रशासन द्वारा इसके निस्तारण की कोई व्यवस्था की गई है और ना ही नगर निगम इस तरफ कोई ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
Alwar News: Pile of infected garbage is inviting diseases, Municipal Corporation and hospital are unconscious
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय (जिला अस्पताल) में मोर्चरी घर के सामने अस्पताल के अंदर का संक्रमित कचरा खुले में पड़ा हुआ है। पिछले काफी दिनों से यहां ऐसे ही हालात बने हुए हैं। अस्पताल के अंदर से संक्रमित कचरा लाकर यहां डाल दिया जाता है लेकिन इसके बाद न तो नगर निगम या बाकी कर्मचारियों के द्वारा इस कचरे को उठाया जा रहा है और ना ही अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसका कोई इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज आते हैं, जिसकी वजह से काफी भारी मात्रा में कचरा निकलकर आता है लेकिन अस्पताल की तरफ से इस संक्रमित कचरे को न तो ढंका गया ना ही इसे तय स्थान पर डाला गया है। जिस जगह पर कचरे का ढेर लगा है वहीं सामने मोर्चरी घर भी है और इसके बगल में ही पार्किंग भी है। ऐसे में यहां उपचार मरीज या उनके परिजनों में से यदि कोई इस संक्रमित कचरे की वजह से बीमार हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन


जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने एक तरफ जहां अतुल्य अलवर, स्वच्छ अलवर मिशन के तहत एक पोर्टल लॉन्च किया है ताकि उस पर शिकायत दर्ज करवाकर गंदगी की समस्या का तुरंत निराकरण हो सके, वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल प्रशासन जिला कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहा है। हालात यह हैं कि यह कचरा हाथोंहाथ उठना चाहिए लेकिन कई दिनों से कचरा यूं ही पड़ा हुआ है और मोर्चरी में लाश के साथ आने वाले लोगों को मुंह पर हाथ या तौलिया रखना पड़ता है। इस कचरे के ढेर के बारे में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नगर निगम को यह कचरा उठाना है लेकिन पिछले कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed