फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Onion trader cheated of Rs 27 lakhs, two real brothers embezzled the money

Alwar News : प्याज व्यापारी के साथ 27 लाख की धोखाधड़ी, दो सगे भाइयों ने हड़पी रकम, लंबे समय से साथ कर रहे थे काम

Mon, 21 Oct 2024 03:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में एक प्याज व्यपारी के साथ दो सगे भाइयों ने धोखाधड़ी कर 27 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली। बताया जा रहा है कि ये दोनों लंबे समय से व्यापारी के साथ काम कर रहे थे लेकिन अंत में जाकर इन्होंने ये धोखाधड़ी कर दी।

विज्ञापन
Alwar News: Onion trader cheated of Rs 27 lakhs, two real brothers embezzled the money
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सब्जी मंडी में प्याज के एक व्यापारी के साथ दो सगे भाइयो ने धोखाधड़ी करते हुए 27 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। व्यापारी इनसे बार-बार रकम का तकादा करता रहा लेकिन ये दोनों व्यापारी को झांसा देते रहे और अंत में रुपये नहीं दिए। दोनों भाई पंकज कुमार और विष्णु कुमार काफी समय से व्यापारी से माल ले रहे थे। परिवादी ने कराया थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बताया फरवरी माह में परिवादी व्यापारी सुरेंद्र ने थाने पर उपस्थित होकर एक मामला दर्ज कराया कि साहबाबाद, गाजियाबाद के दो व्यापारियों ने उससे 73 लाख का माल लिया था, जिसमें से उन्होंने 45 लाख का पेमेंट वापस कर दिया और बाकी 27 लाख 58 हजार 912 रु बकाया चल रहे थे, जो इन लोगों ने नहीं दिए। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


व्यापारी के लिए चिंता तब और बढ़ गई जब इस बार प्याज बहुत महंगा बिका  
और व्यापारी विश्वास पर इनको प्याज देता रहा लेकिन जब रकम अटकी तो व्यापारी चिंतित हो उठा और तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed