{"_id":"67260ab45d97fbef0602dd89","slug":"alwar-news-mobile-and-gas-cylinder-stolen-from-confectionery-warehouse-in-bajaja-bazar-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बजाजा बाजार में हलवाई के गोदाम से मोबाइल और गैस सिलिंडर चोरी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बजाजा बाजार में हलवाई के गोदाम से मोबाइल और गैस सिलिंडर चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 02 Nov 2024 04:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:49 PM IST
सार
अलवर शहर के बजाजा बाजार स्थित एक हलवाई की दुकान के गोदाम से मोबाइल और गैस सिलेंडर चोरी की घटना हुई। हलवाई के कर्मचारी राहुल शर्मा ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक गोदाम में घुसकर मोबाइल उठाते हुए कैद हो गया है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर में मोबाइल चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पलक झपकते ही मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। मामला शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बजाजा बाजार का है, जहां पर एक हलवाई के गोदाम से एक युवक ने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान कर्मचारी राहुल शर्मा ने बताया वह लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर काम करता है।
विज्ञापन
कल रात उसके गोदाम से एक मोबाइल वह गैस सिलिंडर के चोरी हो जाने की घटना हुई। इस घटना के बाद उन्होंने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो एक युवक गोदाम में घुसा और बड़ी चालाकी से एक बुजुर्ग के नाक के नीचे से मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया और लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कर्मचारी का यह भी कहना है सिलेंडर का भी अब तक पता नही मिल सका है। इस घटना के बाद हमने कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शहर में चोरी की यह घटना पहली नहीं है।
विज्ञापन
शहर में आये दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। चोरी की इस घटना में युवक मोबाइल पर हाथ साफ करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी को चेक भी कर चुकी है, लेकिन चोरी करने वाले युवक का पता नहीं चल सका है। ये युवक कहां का है यह भी पुलिस को पता नहीं।
उधर, राहुल शर्मा ने बताया कि मोबाइल उठाते हुए तो चोर दिख रहा है लेकिन सिलेंडर का पता अभी तक नही चल सका है।राहुल ने बताया कि मोबाइल उठाते हुए तो चोर दिख रहा है, लेकिन सिलेंडर कहा से ले गया इसका पता नहीं चल सका। राहुल ने बताया कि हम लोगों ने युवक को काफी तलाश भी किया लेकिन वह नहीं मिला।