फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Minister Bhupendra Yadav visits Ramgarh Assembly

Alwar News: रामगढ़ विधानसभा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का दौरा, बोले- न अन्याय करेंगे न होने देंगे

Thu, 07 Nov 2024 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Nov 2024 10:54 PM IST
सार

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में प्रचार किया। यादव ने जनता से भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की और पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Alwar News: Minister Bhupendra Yadav visits Ramgarh Assembly
मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव गुरुवार सुबह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने रामगढ़ विधानसभा के गांव ललावंडी, मिलकपुर, अलावडा, तिलवाड़, चौमू, रसगण और नौगांव कस्बे में दौरा कर जनता से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में वोट डालने की अपील की।

विज्ञापन


इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री यादव और भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं का फूल माला और साफा पहना कर स्वागत किया। वहीं नौगांव कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी आयोजित किया गया। इस रोड शो के दौरान लोग भारी संख्या में रोड पर आये। इस दौरान पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन


इस मौके यादव ने रामगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह का उत्साह और प्रेम सत्कार नौगांव में देखने को मिला उससे सुखवंत सिंह की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आप लोगों के संपर्क में रहता हूं और लोगों का समर्थन और विश्वास आज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि लोगों को महसूस हो रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने थोड़े ही समय के अपने कार्यकाल में समस्याओं के समाधान पर काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान कर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के सम्मान और सुरक्षा की राजनीति करती है। इस पार्टी के राज में इलाके में रहने वाला परिवार अपने आप में सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पांच साल के कांग्रेस शासन में लोगों पर गलत मुकदमे दर्ज किए गए झूठे मुकदमों में लोगों को फसाया गया, दलितों पर अत्याचार किए गए। उन्हें कहा कि ना हम अन्याय करेंगे और ना अन्याय होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाने का काम कर रहे हैं।


इस मौके पर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर, मालाखेड़ा प्रधान वीरवती जाटव, उमरैण प्रधान  दौलतराम जाटव, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, जय आहूजा, रमन गुलाटी, मोहित यादव, इंदर यादव, अंजली यादव, लिली यादव, इंद्रजीत सिंह पाटा, निर्मल सुर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed