फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Meena community submitted memorandum in Bhura Siddha temple case, Mahant forcibly took possession

Alwar News : भूरासिद्ध मंदिर मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, महंत ने जबरन कब्जा कर पुजारी के साथ की मारपीट

Wed, 16 Oct 2024 04:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 04:49 PM IST
सार

शहर के प्राचीन भूरासिद्ध मंदिर के मामले को लेकर फिर से विवाद उत्पन्न हो गया है। इस मामले को लेकर मीणा समाज के लोगों ने आज मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Alwar News: Meena community submitted memorandum in Bhura Siddha temple case, Mahant forcibly took possession
मिनी सचिवालय के बाहर गीत गाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के प्राचीन भूरासिद्ध मंदिर का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर मीणा समाज ने मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया और जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले से अवगत करवाया। 

विज्ञापन


मीणा समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के यादराम मीणा, जो राजस्थान और  गुजरात के मुख्य न्यायधीश थे, उन्होंने बहुत समय पूर्व नौकरी पर रहते हुए भूरा सिद्ध में एक राम मंदिर बनवाया था। इस मंदिर में एक योगेश दास महाराज जो अपने आप को महंत बताता है, ने अवैध कब्जा कर रखा है। पूर्व में उसने समाज के पुजारी के साथ भी मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


समाज के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांग है कि जल्द से जल्द समाज का मंदिर वापस समाज को दिलाए जाने की कार्रवाई हो। समाज की महिलाओं ने भी इस मामले को लेकर मिनी सचिवालय के गेट पर गीत गाकर प्रदर्शन किया। यहां उल्लेखनीय है कि योगेश दास जो कि खुद को मंदिर का महंत बताता है, ने दानपात्र हटाकर खुद की दानपेटी रखवा दी है ताकि उसमें जो भी राशि आए उसे वह खुद ले ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज ने चेतावनी दी है कि यदि योगेश दास महाराज से मंदिर को मुक्त नहीं कराया गया तो समाज इकट्ठा होकर बड़ा संघर्ष करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed