फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Lady don with arrested in Neemrana hotel firing case, half a dozen cases already registered

Alwar News : नीमराणा होटल फायरिंग केस में 20 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मामले

Wed, 13 Nov 2024 01:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 01:56 PM IST
सार

नीमराणा में होटल हाइवे किंग में पांच करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाली कौशल गैंग की लेडी डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह लेडी डॉन कौशल की पत्नी ही है, जो कि गैंग का संचालन कर रही थी।

विज्ञापन
Alwar News: Lady don with arrested in Neemrana hotel firing case, half a dozen cases already registered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप होटल हाईवे किंग पर 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कौशल चौधरी गैंग की लेडी डॉन और कौशल की पत्नी मनीषा और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया है। मनीषा को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने पकड़ा है। वहीं मनीष गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था, उसे नीमराणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

विज्ञापन


मनीषा पर गुरुग्राम के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। मनीषा कौशल गैंग को ऑपरेट कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंग ऑपरेट करने में विदेश में बैठा उसका भाई गैंगस्टर सौरभ गाडौली उसकी मदद कर रहा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नीमराना की होटल पर फायरिंग करने वाली कौशल चौधरी गैंग ने 32 राउंड फायर कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में पुलिस ने सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया, योगेश उर्फ मोनू, विजय कुमार उर्फ काले, धर्मेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, दीपक यादव, सूबेसिंह यादव, गौरव सिंह पुत्र सत्यप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शार्प शूटर पंजाब के जालंधर निवासी पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर, नरेंद्र कुमार उर्फ शर्मा उर्फ लल्ली अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन दोनों शूटरों पर पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या सहित तीन बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने का आरोप है। इनकी तलाश में पंजाब पुलिस और वहां की एजेंसियां पिछले करीब तीन साल से लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा को 2019 में खांडसा मंडी में रंगदारी के मामले में भी पकड़ा गया था। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गई थी 15 सितंबर को भिवाड़ी के समीप स्थित हरियाणा के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद बिलासपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। होटल के नंबर पर कॉल कर फिरौती मांगने वाले ने खुद को कौशल चौधरी और अमित डागर गिरोह का बदमाश बताया था। फिरौती नहीं देने पर फायरिंग की धमकी दी थी। कहा था कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। सोमवार को मानेसर क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई ललित कुमार की टीम ने आरोपी मनीषा निवासी नाहरपुर रूपा, गुड़गांव को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। 


मनीषा के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम और होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है। आरोपी मनीषा कौशल के गैंग को ऑपरेट कर रही थी। वारदात में उसकी संलिप्तता जानने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed