फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Fraud in Rural Postal Service youth produced fake 10th mark sheet

Alwar News: ग्रामीण डाक सेवा में फर्जीवाड़ा, युवक ने 10वीं की फर्जी मार्कशीट लगाई, अन्य दस्तावेज मांगे पर भागा

Fri, 06 Sep 2024 02:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 02:34 PM IST
सार

प्रवर अधीक्षक जब्बार ने बताया कि आरिफ खान पुत्र जाकर खान की मार्कशीट उनके सामने आई, जिसमें दसवीं में 100% अंक दिखाए गए थे। बाद में राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जांच की गई तो उसके वास्तविक अंक 51.50% थे। इसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Alwar News: Fraud in Rural Postal Service youth produced fake 10th mark sheet
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले में ग्रामीण डाक सेवाओं के आवेदनों में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। इस भर्ती प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होना है। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने दसवीं टॉपर की फर्जी मार्कशीट बनाकर आवेदन किए हैं। मोती डूंगरी स्थित डाक विभाग में एक आवेदक ने फर्जी मार्कशीट लगाई है। प्रवर अधीक्षक जब्बार ने युवक से मूल दस्तावेज लाने को कहा, लेकिनि वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद प्रवर अधीक्षक ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक जब्बार ने बताया कि आरिफ खान पुत्र जाकर खान की मार्कशीट उनके सामने आई, जिसमें दसवीं में 100% अंक दिखाए गए थे। उसने वर्ष 2014 में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचगांव, लक्ष्मणगढ़ से दसवीं उत्तीर्ण की थी। जब आवेदक से सवाल किया गया कि इतने उच्च अंक होने के बावजूद वह आईएएस की तैयारी क्यों नहीं कर रहा तो वह घबरा गया। अन्य दस्तावेजों की मांग पर उसने घर से लाने की बात कही और फिर फरार हो गया। बाद में राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जांच की गई तो उसके वास्तविक अंक 51.50% थे। इसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डाक विभाग की पिछली भर्ती में भी इसी प्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया था, जहां पांच अभ्यर्थियों ने तमिलनाडु से फर्जी दसवीं की मार्कशीट लगाई थी। दस्तावेजों की जांच में मामला उजागर होने पर उनकी जॉइनिंग रोक दी गई और थाने में मामला दर्ज कराया गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed