{"_id":"6729c794ec1f3dacb006484a","slug":"alwar-news-fire-broke-out-in-a-plastic-warehouse-in-rajgarh-due-to-firecrackers-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: राजगढ़ में पटाखे से प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: राजगढ़ में पटाखे से प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Tue, 05 Nov 2024 12:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:52 PM IST
सार
अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में गुरुद्वारे के पास स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। गुरुद्वारे के सेवक हरनेक सिंह ने पानी की मोटर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे आग की लपटें कुछ हद तक रुकीं।
विज्ञापन
प्लास्टिक गोदाम में आग के बाद जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में गुरुद्वारे के पास प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से आग लग गई। गुरुद्वारे के सेवक हरनेक सिंह सरदार ने अपनी पानी की मोटर लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास के यह परिणाम रहा कि यह आगे बढ़ने से थोड़ा रुक गई। बाद में सूचना पर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह गोदाम कृष्णावतार दिल्ली वालो का है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। गोदाम में प्लास्टिक भरा हुआ था और वह अत्यधिक ज्वलन शील था।
विज्ञापन
इस आग में प्लास्टिक कितना बचा और कितना जला इसका पता अभी नहीं चला है। बताया जा रहा है कि ये आग पटाखे से लगी थी। पटाखे की चिंगारी गोदाम में चली गयी और थेड़ी देर में ही वह आग लग गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर गुरुद्वारे के आस पास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना लोगों ने तुरन्त दमकल विभाग को भी कर दी। दमकल की गाड़ी पहुंची तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू पाया। इस आग से वे लोग ज्यादा भयभीत थे, जिनके मकान इस गोदाम के आसपास है, क्योंकि यह आग उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी।
विज्ञापन