{"_id":"660f7ca44234a7c67d007803","slug":"alwar-news-fire-breaks-out-in-dumping-yard-fire-brought-under-control-after-half-an-hour-s-effort-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: चार दिन में दूसरी बार लगी डंपिंग यार्ड में आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: चार दिन में दूसरी बार लगी डंपिंग यार्ड में आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Fri, 05 Apr 2024 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:53 AM IST
सार
कल देर रात अलवर के अंबेडकर नगर स्थित डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
डंपिंग यार्ड में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देर रात अंबेडकर नगर स्थित कचरे के डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन के अधिकारी अमित मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंबेडकर नगर स्थित डंपिंग यार्ड के कचरे में आग लगी गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर तुरंत दमकल को भेजकर आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि चार दिन पहले भी यहां आग लग गई थी। दरअसल घरों से आने वाले कचरे में कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिससे यहां पर आग लग जाती है। आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग हमेशा सतर्क रहता है।
विज्ञापन