फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Bloody clash between two parties over disputed farm land, more than half a dozen people injured

Alwar News : खेत की विवादित डोल को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Wed, 09 Oct 2024 01:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 01:58 PM IST
सार

कल रात खेत की डोल को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। गंभीर हालत के चलते दो लोगों को अलवर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: Bloody clash between two parties over disputed farm land, more than half a dozen people injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव डोटाना में कल रात खेत पर डोल के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इसमें करीब आधा दर्जन महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिजारा के डोटाना गांव निवासी शेर मोहम्मद और उसके पुत्र का परिवार के ही मुनफेद, गफ्फार, इलियास, अब्बास और शाहिद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जमीन की डोल को लेकर विवाद हो गया था। इस पर शेर मोहम्मद के परिवार ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय तो किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन उसके कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष आपस में फिर से भिड़ गए। जिसमें राहिल, साहुनी, शेर मोहम्मद और खुशिमन घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के मुनफेद और गफ्फार भी लाठी फरसी चलने से गंभीर घायल हो गए।  
विज्ञापन


बाद में राहील और मुनफेद को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार तिजारा अस्पताल में किया जा रहा है। यह झगड़ा जिस जमीन की डोल को लेकर हुआ उस पर दोनों पक्ष अपना हक जता रहे हैं और इसी के चलते कल लाठी-फरसे चल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed