{"_id":"686906653f698aab960c4c20","slug":"alwar-news-bjp-kisan-morcha-mandal-president-shot-in-neemrana-over-personal-rivalry-aide-injured-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नीमराणा में आपसी रंजिश के चलते भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष को गोली मारी, साथी भी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नीमराणा में आपसी रंजिश के चलते भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष को गोली मारी, साथी भी हुआ घायल
Sat, 05 Jul 2025 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 04:33 PM IST
सार
गुरुवार देर रात नीमराणा में अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर गोलियां चला दीं। हमले में उनका एक साथी भी घायल हुआ है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के नीमराणा में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरदेव पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस के बाहर नरदेव को दो गोलियां मारीं, वहीं साथ मौजूद अक्षय नामक युवक भी फायरिंग में घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में नीमराणा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा की एडिशनल एसपी शालिनी राज मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। घायल अक्षय के अनुसार हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे और आते ही पीजी गेस्ट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पहले नरदेव को निशाना बनाया और उसके बाद अक्षय को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhilwara News: ठेले से कार की टक्कर पर भड़का विवाद, कार चालक की पीट-पीटकर हत्या, छावनी में तब्दील हुआ कस्बा
विज्ञापन
अक्षय ने यह भी जानकारी दी कि हमलावर नीमराणा की एक कंपनी में ठेकेदार के पास काम करते हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मौके पर खड़ी एक स्विफ्ट कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एएसपी शालिनी राज ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।