फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Bike theft incident recorded on camera in Vigyan Nagar

Alwar News: शहर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद, कैमरे के सामने ही ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

Tue, 12 Nov 2024 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Nov 2024 07:18 PM IST
सार

अलवर के विज्ञान नगर में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई, जिसमें एक चोर ने पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर सदर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Alwar News: Bike theft incident recorded on camera in Vigyan Nagar
कैमरे में कैद हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed