फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Ashok Gehlot said that BJP has fulfilled its promise in the name of manifesto.

Alwar News: BJP के मेनिफेस्टो को गहलोत ने बताया खानापूर्ति, बोले- अब तो चिंता ये है कि आगे चुनाव होंगे या नहीं

Mon, 15 Apr 2024 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Apr 2024 09:53 PM IST
सार

अलवर में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तो लोगों को चिंता सता रही है कि आगे चुनाव होंगे भी या नहीं।

विज्ञापन
Alwar News: Ashok Gehlot said that BJP has fulfilled its promise in the name of manifesto.
पत्रकारवर्ता करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अलवर पहुंचे। अलवर के एक होटल में उन्होंने सैनी समाज के नेताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने समाज के नेताओं से लोकसभा चुनाव जिताने की अपील की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेनिफेस्टो के नाम पर लोगों से मजाक किया है। ये मेनिफेस्टो नहीं यह खानापूर्ति है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पैसे की कमी नहीं है। वो पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं और जमकर चुनाव में पैसा खर्च किया जा रहा है। भाजपा के मेनिफेस्टो में देश की ना दिशा दी ना दशा दी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कोई बात नहीं की गई। 
विज्ञापन


जनता का क्या दर्द है, क्या दुख है, उस पर भी कोई बात नहीं की गई। देश के दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव खाते सीज कर दिए गए। अमेरिका-जर्मनी देश जैसे देशों को दखल करना पड़ रहा है। अब लोगों को चिंता लग रही है कि आगे चुनाव होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed