{"_id":"66f3fa002a8a2401c202783f","slug":"alwar-news-an-acquaintance-of-the-family-raped-the-minor-was-already-keeping-an-eye-on-the-girl-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : परिजनों के परिचित ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बालिका पर पहले से ही नजर लगाए हुए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : परिजनों के परिचित ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बालिका पर पहले से ही नजर लगाए हुए था
Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
शहर के शिवाजी पार्क थाना इलाके में एक बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के परिजनों से परिचित था और अक्सर घर आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की अरावली विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के इंचार्ज गुरुदत्त सैनी ने बताया कि बीती 21 सितंबर को पीड़िता के परिजनों ने थाने पर उपस्थित होकर मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता के परिजनों का कहना था कि आरोपी साइब पुत्र शमशेर ने नाबालिग बालिका को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता के परिजनों से परिचित था और उसका उनके घर आना-जाना रहता था। घटना के दौरान पीड़िता को अकेले देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की नजर पहले से ही बालिका पर लगी हुई थी और मौका मिलते ही उसने यह वारदात कर डाली। घटना के बाद से आरोपी भागता फिर रहा था और अंततः उद्योग नगर इलाके से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन