फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Alwar police arrested a cunning bike thief

Alwar News: अलवर पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार, पहले भी कई बार वारदात को दे चुका है अंजाम

Tue, 19 Nov 2024 02:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

अलवर के N.E.B. थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी अफसर ख़ान को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई। आरोपी अफसर ख़ान पहले भी बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
Alwar News: Alwar police arrested a cunning bike thief
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर N.E.B. थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया वर्ष 2023 अप्रैल माह में परिवादी आकाश वर्मा निवासी देसूला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि सूर्य नगर शिक्षक कॉलोनी से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी आबीद ख़ान को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी पापड़ा खड़ियाबास का रहे वाला है। अब मुखबिर की सूचना के अनुसार कल रात को आरोपी अफसर ख़ान निवासी रायबका थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व में ही चोरी हुई बाइक को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन


आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी काफी शातिर है और बाइक चोरी के मामले में भी ही कुख्यात है। नजर हटते ही यह बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। यह आरोपी पहले भी कई बार बाइक चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी करते ही यह उसको ओने-पोने दाम में बेच देता है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की वारदात करके यह कुछ दिन शांति से जीवन व्यतीत करता है और उसके बाद फिर से इसी काम मे लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed