{"_id":"66e519dca82c44d0eb0b2bf0","slug":"alwar-news-accused-absconding-in-murder-case-arrested-by-police-he-was-beaten-to-death-due-to-old-enmity-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की थी हत्या
Sat, 14 Sep 2024 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:36 AM IST
सार
पारिवारिक रंजिश का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में चार लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर में अकबरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दो माह से फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक रंजिश का बदला लेने के लिए इन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में चार लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि करीब ढाई माह पहले पुरानी रंजिश को लेकर आसम व ईसार ने अपने अन्य साथियों के साथ अलापुर के रहने वाले सूबेदार नाम के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इन पर पुलिस ने एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित भी किया हुआ था। पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश भी दे रही थी लेकिन ये दोनों पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अब पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करेगी और इसके बाद इन्हें पुलिस रिमांड लिया जाएगा। बहरहाल पुलिस उस हथियार के बारे में भी पूछताछ कर रही है, जिससे इन्होंने सूबेदार को पीटा था।