फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: A girl who got down from a hastily moving train fell on platform, suffered serious head injuries

Alwar News: जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरी युवती प्लेटफार्म पर गिरी, सिर में आई गंभीर चोटें

Fri, 12 Apr 2024 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:18 PM IST
सार

अलवर रेलवे स्टेशन पर जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने के कारण एक युवती प्लेटफार्म पर गिर गई, जिसके चलते युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। जीआरपी थाना पुलिस ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Alwar News: A girl who got down from a hastily moving train fell on platform, suffered serious head injuries
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर रेलवे स्टेशन पर एक युवती चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे गंभीर अवस्था में अलवर के जिला अस्पलात में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 2 युवतियां किसी निजी काम से अजमेर से अलवर आई थीं। अलवर रेलवे स्टेशन पर उतरने की जल्दी में एक युवती प्लेटफार्म पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन से अलवर आई दोनों युवतियों में से एक भीड़ के चलते एक अलवर स्टेशन पर उतर नहीं पाई और तभी ट्रेन ने गति पकड़ ली। जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई। युवती को जीआरपी थाना पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती का नाम भारती कोली बताया गया है, वह अजमेर के अजमेरी गेट की निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed