फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: 112 mobile phones worth Rs 35 lakh recovered in police action

Alwar News: छीना गया फोन वापस पाकर खुश हुए लोग, पुलिस कार्रवाई में 35 लाख रुपये के 112 मोबाइल किए गए बरामद

Mon, 16 Sep 2024 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Sep 2024 06:21 PM IST
सार

भिवाड़ी पुलिस ने अभियान के अंतर्गत 112 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 35 लाख बताई गई है। इन मोबाइल फोन को आज उनके मालिकों को सौंपा गया। 

विज्ञापन
Alwar News: 112 mobile phones worth Rs 35 lakh recovered in police action
मोबाइल फोन सौंपे गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी पुलिस ने एसपी के निर्देशन में "मेरी पुलिस मेरा अभियान" के अंतर्गत करीब 35 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन अलग-अलग समय पर झपट्टा मार गिरोह के ने लूटे थे। पुलिस ने नाकेवल भिवाड़ी और अलवर जिले से बल्कि हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के विभिन्न इलाकों से बरामद किए हैं। ये कार्रवाई साइबर सेल के साथ मिलकर की गई। 
विज्ञापन


भिवाड़ी पुलिस ने अभियान के अंतर्गत 112 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 35 लाख बताई गई है। इन मोबाइल फोन को आज उनके मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल पाकर मालिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस के अनुसार ये मोबाइल फोन अलग-अलग समय पर भिवाड़ी के विभिन्न थाना इलाकों से झपट्टा मार गैंग ने छीने थे, जिनकी रिपोर्ट पीड़ित व्यक्तियों ने विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने साइबर सेल से सम्पर्क कर इन मामलों में उसका सहयोग लिया और अंततः 112 मोबाइल बरामद कर लिए। इन मोबाइलों में से ऐसे कितने ही मोबाइल भी थे जिनकी रसीदें भी मोबाइल मालिकों के पास नहीं थीं, लेकिन पुलिस ने इन मोबाइलों को भी बरामद कर लिया, जिनकी रिपोर्ट उनके यहां दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आज एसपी के निर्देशन में इन मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। मोबाइलों के मालिक भी पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत खुश नजर आए, क्योंकि उनको उनके मोबाइल वापस मिल गए। इन मोबाइलों को बरामद करने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, क्योंकि मोबाइल हथियाने वाले गिरोह ने ये मोबाइल भिवाड़ी में नहीं बल्कि बाहर जाकर बेचे जिससे पुलिस को पता नहीं चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed