{"_id":"6701fc50e39bfb7b1300261c","slug":"alwar-angered-by-the-complaint-the-youth-entered-the-house-and-threw-acid-reached-police-station-in-panic-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : शिकायत से नाराज युवक ने घर में घुसकर तेजाब फेंका, डर के मारे खुद ही पहुंच गया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : शिकायत से नाराज युवक ने घर में घुसकर तेजाब फेंका, डर के मारे खुद ही पहुंच गया थाने
Sun, 06 Oct 2024 08:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:26 AM IST
सार
पुलिस में शिकायत करने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के ऊपर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे उसकी आंखें बुरी तरह झुलस गईं। पीड़ित ने दो दिन पहले मोहल्ले के लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ की गई शिकायत पर दस्तखत किए थे।
विज्ञापन
पीड़ित राजेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के टोली का कुआं इलाके में एक व्यक्ति पर तेजाब फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में पीड़ित की आंखें बुरी तरह झुलस गई हैं। इस व्यक्ति का राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़ित की पत्नी तारा ने बताया की घटना के दौरान राजेंद्र घर में खाना खा रहे थे, तभी कमल उर्फ सुन्नी उनके घर आया और तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ चेहरे पर डाल कर भाग गया, जिससे राजेंद्र की आंखें बुरी तरह से झुलस गई हैं।
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी तारा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके अलावा पूरे मोहल्ले लोग उस युवक से परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने कमल के खिलाफ दो दिन पहले पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। उसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। महिला ने कहा कि अगर पुलिस कमल को पाबंद करती तो उनके साथ ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
यह तेजाब क्यो फेंका गया इसकी जानकारी घरवालों को भी नहीं है क्योंकि जिस व्यक्ति पर तेजाब फेंक गया उसकी आरोपी से कोई रंजिश भी नहीं है और न ही कभी कोई झगड़ा हुआ है। हालांकि आरोपी कमल मोहल्ले का छंटा हुआ गुंडा है और उसके खिलाफ मोहल्ले वालों ने एक दिन पहले पुलिस को रिपोर्ट भी दी थी और उस पर राजेन्द्र ने भी दस्तखत किए थे। संभव है कि इसी से नाराज होकर कमल ने इस घटना को अंजाम दिया है। घरवालों और पड़ोसियों का कहना है कि यदि पुलिस शिकायत के तुरंत बाद ही मामले में कार्रवाई करती और कमल को पाबंद करती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
राजेन्द्र की पत्नी ने बताया कि हमले के बाद घबराकर आरोपी खुद ही कोतवाली आ गया, उसके साथ उसके दो भाई, उसका पिता और मां भी हैं। पीड़ित राजेंद्र की पत्नी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद भी राजेंद्र को कुछ भी देखने में परेशानी हो रही है।