फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : An accused in the Bhiwadi robbery and murder case was caught, efforts are on to bring him from Delhi

Alwar News : भिवाड़ी लूट और हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, दिल्ली से लाने के प्रयास जारी

Fri, 06 Sep 2024 04:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

भिवाड़ी में हुई बहुचर्चित हत्या और डकैती के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

विज्ञापन
Alwar : An accused in the Bhiwadi robbery and murder case was caught, efforts are on to bring him from Delhi
लूट का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी के बहुचर्चित कमलेश ज्वेलर्स में हुई हत्या और डकैती के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जी जान से जुटी हुई है। इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। इसका नाम अजय उर्फ गोलू बताया जा रहा है। इस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है, जिसे कल वहां न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भी भेज दिया लेकिन भिवाड़ी पुलिस को जैसे ही पता चला तो उसने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन


भिवाड़ी पुलिस अब अजय उर्फ गोलू को पजेशन वारंट पर यहां लाने का प्रयास कर रही है ताकि उसे भिवाड़ी लाकर उससे पूछताछ की जा सके और मामले के अन्य अभियुक्तों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। अभी तक इस प्रकरण में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें प्रीत को सबसे पहले दिल्ली से पकड़ा था और वह अभी रिमांड पर है। उससे पूछताछ के बाद हरियाणा के हांसी से अनिल कुमार को पकड़ा गया था और उससे वह गाड़ी भी बरामद की गई थी, जो घटना में प्रयुक्त हुई थी। कुल मिलाकर इस वारदात में सात लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed