{"_id":"671a25f8c88d6b4970050cd2","slug":"a-mutilated-body-of-a-woman-found-on-a-hill-in-alwar-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime: पहाड़ी पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी; एफएसएल की टीम भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime: पहाड़ी पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी; एफएसएल की टीम भी पहुंची
Thu, 24 Oct 2024 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:18 PM IST
सार
Alwar: भिवाड़ी के मोहनराम मंदिर की पहाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दिया है। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के भिवाड़ी में बाबा मोहनराम मंदिर की पहाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। महिला ने लाल जोड़ा पहन रखा है और हाथों में लाल चूड़ी पहनी हुई है। महिला के सीधे हाथ पर बबलू अनिता का नाम गुदा हुआ है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे लगता है कि इसे मारा गया है।
इधर, सूचना मिलते ही भिवाड़ी की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी भी वहां पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया है। यह शव बाबा मोहनराम मंदिर की काली खोली के जंगलों में मिला है। महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। मौके एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया है। महिला का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन हाथ पर गुदे अक्षरों के आधार पर पुलिस महिला का नाम अनिता मान कर चल रही है। कुल मिलाकर पुलिस का अंदेशा है कि महिला को बेरहमी से मारा गया और उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया। पुलिस महिला की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। यह शव गुरुवार को सुबह ही मिला है।