फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   alwar rajgarh youth attack theft family members iron rod jewellery cash crime

राजस्थान: अलवर में घर में घुसे परिवार के नौ लोग, चोरी का विरोध करने पर युवक के दोनों पैर तोड़े

Sat, 12 Sep 2026 04:15 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 12 Sep 2026 04:15 PM IST
सार

अलवर के राजगढ़ क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर युवक पर लोहे की सब्बल से हमला करने का आरोप है। हमले में उसके दोनों पैर टूट गए। पीड़ित ने परिवार के ही नौ लोगों पर चोरी और हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
alwar rajgarh youth attack theft family members iron rod jewellery cash crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में चचेरे भाइयों ने युवक पर लोहे की सब्बल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोप है कि परिवार के ही 9 लोग चोरी की नीयत से घायल छुट्टन लाल मीणा (35) के घर में घुसे थे और सोने-चांदी के जेवरात समेत 32 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। चोरी की घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने छुट्टन लाल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


चोरी करते देखा तो चचेरे भाइयों ने किया हमला
घटना शुक्रवार शाम राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव की है। मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार घायल छुट्टन लाल ने चोरी करके सामान ले जाते हुए चचेरे भाइयों को देख लिया था, जिसका उसने विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने छुट्टन लाल पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। हमले में छुट्टन लाल के दोनों पैर टूट गए। घायल को पहले राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काउंटिंग से पहले भाजपा की बाड़ेबंदी: जयपुर के पार्षद प्रत्याशियों को बसों से भेजा, 22 सितंबर रहने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में अकेला था युवक, परिवार के लोगों पर आरोप
छुट्टन लाल का आरोप है कि वारदात में परिवार के ही लेखराज, चेतराम, कैलाश, बबलू, किशोरी और जयलाल सहित अन्य लोग शामिल थे। राजगढ़ थाने में मामले की शिकायत दी गई है। घटना के वक्त छुट्टन घर में अकेला था, जबकि बाकी लोग कहीं गए हुए थे। घायल छुट्टन मजदूरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के साथ चोरी गए सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed