फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   alwar municipal election congress candidates hotel tikaram jully mayor election result congress board

अलवर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी: प्रत्याशियों को होटल में जुटाया; टीकाराम जूली बोले- बनेगा कांग्रेस का बोर्ड

Thu, 10 Sep 2026 06:37 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 10 Sep 2026 06:37 PM IST
सार

अलवर नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को होटल में जुटाकर रणनीति बनाई। टीकाराम जूली और योगेश मिश्रा ने कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया है, जबकि निर्दलीय पार्षदों के समर्थन को लेकर भी पार्टी आश्वस्त नजर आ रही है।

विज्ञापन
alwar municipal election congress candidates hotel tikaram jully mayor election result congress board
अलवर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद अब 14 सितंबर को आने वाले परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दावे शुरू कर दिए हैं। इसी बीच अलवर नगर निगम के ज्यादातर कांग्रेस प्रत्याशियों को एक निजी होटल में पहुंचाया गया। यहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत भी पहुंचे। टीकाराम जूली ने होटल में प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को यहां से किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया। जूली ने दावा किया कि कांग्रेस को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलेंगी और कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी उनके साथ आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


होटल में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी, नेताओं ने बनाई रणनीति
कांग्रेस के कई प्रत्याशी मेयर पद के दावेदार भी बताए जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेता हार-जीत का गणित सटीक लगाने में जुटे हैं। जिन प्रत्याशियों के जीतने की पूरी संभावना मानी जा रही है, उनके लिए अलग से रणनीति तैयार की गई है। पार्टी की नजर उन वार्डों पर भी है, जहां मुकाबला करीबी माना जा रहा है।
विज्ञापन


'बहुमत से ज्यादा सीटें आएंगी'
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दावा किया कि अलवर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। जूली के अनुसार, कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस के साथ आने की तैयारी में हैं। ऐसे में परिणाम के बाद मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश मिश्रा ने भी जताया कांग्रेस की जीत का भरोसा
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार अलवर नगर निगम में कांग्रेस का ही मेयर बनेगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता का पूरा आशीर्वाद मिला है। जनता-जनार्दन का समर्थन पार्टी के साथ है और जनता के समर्थन के आगे किसी का मुकाबला नहीं टिक सकता। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को आने वाले परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे।


निर्दलियों पर भी नजर
निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन को लेकर योगेश मिश्रा ने कहा कि निर्दलीय साथी भी कांग्रेस के साथ हैं और पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने संकेत दिया कि मेयर चुनाव के समीकरणों में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। मिश्रा ने कहा कि आगे की रणनीति जिला कांग्रेस कमेटी और हाईकमान के निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed