फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar: Massive Fire Breaks Out in Chopanki Industrial Area, Thick Smoke Triggers Panic, 6 Fire Tenders Sent

भिवाड़ी के चौपानकी इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग: धुएं का गुबार देख फैली दहशत, आधा दर्जन दमकलें रवाना

Sat, 26 Sep 2026 06:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

भिवाड़ी के चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटों और कई किलोमीटर तक दिखाई दिए धुएं के गुबार से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

 

विज्ञापन
Alwar: Massive Fire Breaks Out in Chopanki Industrial Area, Thick Smoke Triggers Panic, 6 Fire Tenders Sent
आसमान में छाया धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी स्थित चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक औद्योगिक इकाई में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से उठता धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


तिजारा डीएसपी शिवराज ने बताया की शनिवार शाम 5 बजे के करीब चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीआरडी इंडस्ट्रीज नाम की उद्योग इकाई में लगने की सूचना मिली है। आग किस कारण से लगी इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झालावाड़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: स्टंट करते समय भड़की आग, 4 लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें और लगातार उठ रहे धुएं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उद्योग इकाई में किस प्रकार की सामग्री मौजूद थी और आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो पाया है। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।  आग की भयावहता को देखते हुए आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई है।

घटना के बाद चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed