फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Allen coaching group owners with house at 40 locations raid

एलन कोचिंग समूह के मालिकों के घर सहित 40 ठिकानों पर छापे

Thu, 02 Feb 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Allen coaching group owners with house at 40 locations raid
आयकर विभाग ने एलन कोचिंग समूह के देशभर में स्थित 40 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को एक साथ छापे मारे हैं। इसमें समूह के निदेशक नवीन माहेश्वरी के कोटा स्थित घर, जयपुर में स्थित तीन संस्थान सहित राजस्थान के 27 ठिकाने शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान समूह के मालिक के घर न किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और न ही किसी को अंदर से बाहर। समूह के कोटा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में और देश में लखनऊ, चंडीगढ़, पूना, पटना आदि शहरों में स्थित सस्थानों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार समूह के संस्थानों के खिलाफ छापे की कार्रवाई तीन दिन तक चल सकती है। जिसमें खातों, कागजातों एवं अन्य पूजिंयों की जांच की जाएगी। घर सहित संस्थानों में छापे के दौरान पुलिस भी तैनात रही। माना जा रहा है कि इस बड़ी कार्रवाई में 250 से अधिक स्थानीय पुलिसकर्मियों की सहायता ली गई है। जानकारी के अनुसार कोचिंग क्लासेज को यथावत संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा के एक छोटे से कोचिंग सेंटर से शुरू एलन अब बना हजारों करोड़ का समूह

Allen coaching group owners with house at 40 locations raid
कोटा में एलन कोचिंग संस्थान की शुरूआत सूरत रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई करनेवाले निदेशक नवीन माहेश्वरी ने की थी। नब्बे के दशक में एलन में इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती थी, इसके बाद मेडिकल सहित अन्य की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाने लगी।


कोटा को कोचिंग हब कहलाने में एलन का खासा योगदान रहा। नवीन महेश्वरी सहित अब चारों भाई इस संस्थान का संचालन कर रहे हैं। कोटा में एक छोटे से कोचिंग सेंटर से शुरू होकर एलन अब हजारों करोड़ों के टर्नओवर का बड़ा संस्थान बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed