फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   All seven accused in Udaipur Kanhaiya Lal murder case were produced NIA court Jaipur

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड के सात आरोपियों की कोर्ट में पेशी, एनआईए ने फिर मांगी रिमांड  

Tue, 12 Jul 2022 02:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 12 Jul 2022 02:28 PM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद सहित सभी सात आरोपियों को मंगलवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया है। मामले की सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
All seven accused in Udaipur Kanhaiya Lal murder case were produced NIA court Jaipur
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के उदयुपर के कन्हैयालाल हत्याकांड के सभी सात आरोपियों को जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए ने कोर्ट में पेश सभी आरोपियों की रिमांड देने की पेशकश की गई है। एनआईए ने कोर्ट में कहा है कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। ऐसे में इनसे आरोपियों से और पूछताछ की जरूरत हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि कन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद सहित मोहसीन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसीन, वसीम और फरहाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को मंगलवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया है। मामले की सुनवाई चल रही है। 
विज्ञापन

 

#WATCH | All accused in the murder of Udaipur-based tailor Kanhaiya Lal on June 28 presented before NIA court in Jaipur, Rajasthan pic.twitter.com/FwRNWVfQKJ

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 12, 2022 ">http://

दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े 300 लोगों का सच सामने आया
इससे पहले कन्हैया का गला काटने वाले आतंकी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी की कॉल डिटेल में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। दोनों आतंकवादी कन्हैया की हत्या से पहले पाकिस्तान के 18 नंबरों पर लगातार बात रहे थे। देश के 25 राज्यों के 300 से ज्यादा लोग भी इन नंबरों से संपर्क में हैं। यह सभी पाकिस्तान के दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े हुए हैं। कॉल डिटेल की जांच में जो 300 नंबर सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, बिहार और केरल के हैं। ऐसे में एनआईए और आईबी ने सभी 25 राज्यों को अलर्ट कर दिया है। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मामले की गंभीरता से जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भी पत्र लिखा है। 

28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed