फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Youth Congress's unique protest against the rising prices of gas cylinders

Ajmer: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, आनासागर झील में फेंके LPG

Thu, 10 Apr 2025 03:54 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

Ajmer News: प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने लकड़ियां इकट्ठा कर खाना पकाया, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि वर्तमान गैस मूल्य आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले 400 रुपए में सिलेंडर देने का वादा किया था, जो अब पूरी तरह जुमला साबित हो चुका है।

विज्ञापन
Youth Congress's unique protest against the rising prices of gas cylinders
यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अजमेर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर क्षेत्र में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गैस सिलेंडरों को आनासागर झील में फेंक दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन


मल्होत्रा ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के समय गैस की कीमतें बढ़ती थीं, तब बीजेपी के नेता बैलगाड़ी पर बैठकर संसद जाया करते थे। लेकिन आज जब सिलेंडरों की कीमत बढ़ती जा रही है तब सरकार के पास न जवाब है, न समाधान। उन्होंने कहा कि आमजन अब गैस सिलेंडर छोड़कर फिर से लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने लकड़ियां इकट्ठा कर खाना पकाया, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि वर्तमान गैस मूल्य आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले 400 रुपए में सिलेंडर देने का वादा किया था, जो अब पूरी तरह जुमला साबित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा गंगाजल कांड: मंदिर धुलवाकर घिरी भाजपा, कांग्रेस ने दलित सम्मान बनाया राष्ट्रीय मुद्दा, जानें पूरा मामला

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस के दाम कम नहीं किए गए, तो विरोध प्रदर्शन और उग्र किए जाएंगे। प्रदर्शन में जिला प्रभारी तेजकरण चौधरी, प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला सचिव कविता कहार, शक्ति सुपर शी कोऑर्डिनेटर तिपाशा खींची सहित कई युवा कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed