फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Youth Congress Protests Against Irregularities at Liquor Shops, Submits Memorandum to SP

Ajmer News: शराब दुकानों की मनमानी पर यूथ कांग्रेस ने आवाज उठाई, एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

Wed, 18 Jun 2025 03:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 03:59 PM IST
सार

शराब दुकानों की मनमानी विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शराब की कई दुकानों में रात्रि 8 बजे के बाद भी गुपचुप तरीके से ग्राहकों को भीतर बैठाकर शराब परोसी जाती है।

विज्ञापन
Ajmer News: Youth Congress Protests Against Irregularities at Liquor Shops, Submits Memorandum to SP
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में शराब व्यवसायियों की बढ़ती मनमानी और नियमों के खुले उल्लंघन के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शराब दुकानों के संचालन में हो रहे अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि शहर की अधिकांश शराब दुकानें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा और नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रही हैं। सरकार ने शराब विक्रय का समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक तय कर रखा है और इसके साथ ही धार्मिक स्थलों, विद्यालयों तथा अस्पतालों से कम से कम 100 मीटर की दूरी अनिवार्य की गई है। बावजूद इसके कई दुकानों में तड़के सुबह 5 से देर रात 2 बजे तक निर्बाध रूप से शराब की बिक्री जारी रहती है।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि कई दुकानों में रात्रि 8 बजे के बाद भी गुपचुप तरीके से ग्राहकों को भीतर बैठाकर शराब परोसी जाती है, जिससे दुकान के बाहर असामाजिक तत्वों की भीड़ लग जाती है। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। यूथ कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि जब स्थानीय लोग इस अव्यवस्था का विरोध करते हैं तो शराब कारोबारी उन्हें धमकाते हैं और पुलिस व आबकारी विभाग में झूठी शिकायतें दर्ज कराने की बात कहते हैं। इससे आमजन में भय का वातावरण बन रहा है और पुलिस-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर पुलिस अब आसमान की तीसरी आंख से रखेगी नजर, कमिश्नरेट की ड्रोन टीमों की ड्यूटी निर्धारित


यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ऐसे दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई करे जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही शराब दुकानों पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीम गठित कर नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो वे जन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि नियमों की पालना सख्ती से करवाई जाए, तो शहर की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, लोकेश शर्मा, सागर मीणा, फारुख खान, तिपाशा खींची, वंशिका खींची सहित कई युवा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed