फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Youth Congress celebrated Prime Minister Modi's birthday as unemployment day and performed Sadbuddhi Yagna

Ajmer News: पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस के रूप में, किया सद्बुद्धि यज्ञ

Tue, 17 Sep 2024 08:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 08:47 PM IST
सार

Ajmer News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया और पकोड़े तलकर उनकी सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।

विज्ञापन
Youth Congress celebrated Prime Minister Modi's birthday as unemployment day and performed Sadbuddhi Yagna
सदबुद्धि यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया और पकोड़े तलकर उनकी सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार को हमारे देश के प्रभानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश के करोड़ों बेरोजगार साथियों के समर्थन में अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


मोहित मलहोत्रा ने बताया की देश में करोड़ों युवाओं को, चुनावों से पहले मोदी ने जो जुमले दिए गए थे, झूठे वादे किए थे। एक साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे परंतु उन सभी वादों को देश के प्रधानमंत्री ने नजर अंदाज कर दिए, जिस देश में 60-70 प्रतिशत युवा मतदाता है, उसी देश में युवाओं के साथ छल, अत्याचार हो रहा है। उन सभी युवाओं के समर्थन में युवा कांग्रेस द्वारा मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के साथियों ने हर विधानसभा में पकोड़े तलकर, चाय बनाकर बेरोजगार दिवस मनाया, साथ ही मुख्य कार्यक्रम के रूप में गांधी भवन चौराहे पर अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते हुए सद्बुधि यज्ञ कराया गया, जिसमे युवा कांग्रेस के सभी साथियों ने ईश्वर, परमात्मा से ये दुआ करी कि पीएम को सद्बुद्धि मिले, जिससे वो देश के युवाओं को किए वादों को 1 करोड़ नौकरी का पिटारा खोल कर सभी युवाओं के हित में कार्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed