फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Water Resources Minister Suresh Singh Rawat inspected the pond in ajmer

Ajmer News: जल संसाधन मंत्री ने बीर गांव के तालाब का किया निरीक्षण, कहा 'जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएंगे'

Thu, 17 Apr 2025 03:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 03:58 PM IST
सार

Ajmer: मंत्री रावत ने यह भी घोषणा की कि ग्राम बीर के तालाब को एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में पारंपरिक जल प्रबंधन विधियों के साथ आधुनिक तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Water Resources Minister Suresh Singh Rawat inspected the pond in ajmer
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने तालाब का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीर में स्थित ऐतिहासिक तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

तालाब की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए मंत्री रावत ने अधिकारियों को इसके गहरीकरण, सफाई, सौंदर्यीकरण और स्थायी संरक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

मंत्री रावत ने बताया कि राज्य सरकार परंपरागत जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए सतत प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाओं को पुनः सशक्त बनाने हेतु विशेष कार्ययोजना के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आमजन, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं और पंचायती राज संस्थाएं इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जमीन का जबरन एग्रीमेंट कराकर वसूली करने वाले आरोपी की परेड निकाली, निलंबित कांस्टेबल अब भी फरार

मंत्री रावत ने यह भी घोषणा की कि ग्राम बीर के तालाब को एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में पारंपरिक जल प्रबंधन विधियों के साथ आधुनिक तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि जल स्तर को स्थायी रूप से बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्र की जल जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed