फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Major action by Vijaynagar police in Beawar, large quantity of fake ghee and oil recovered

Ajmer News : ब्यावर में विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में नकली सरस घी और तेल बरामद

Sat, 21 Dec 2024 09:13 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 09:13 PM IST
सार

ब्यावर की विजयनगर थाना पुलिस ने नकली घी और खाद्य तेल की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली घी-तेल का भंडार बरामद किया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Major action by Vijaynagar police in Beawar, large quantity of fake ghee and oil recovered
विजयनगर थाना पुलिस ने की नकली घी व खाद्य तेल पर कार्रवाई

विस्तार

विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ 06 CF 4516) को रुकवाया, जिसकी तलाशी के दौरान 15 लीटर सरस घी का एक टिन, एक-एक लीटर के 10 सरस घी पैकेट और 24 टिन (15 लीटर) सुपर पोस्टमैन खाद्य तेल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में शंभूगढ़ निवासी सांवरलाल शर्मा ने माल के नकली होने और इसे विजयनगर में बेचने की योजना स्वीकार की। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस, बिल या फ्रेंचाइजी संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर बरामद माल के एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और आरोपी सांवरलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed