फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   two girls got into a fight over a personal dispute In Ajmer

Ajmer News: दो युवतियों में आपसी कहासुनी को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों में हुई जमकर मारपीट; वीडियो आया सामने

Tue, 27 Aug 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 01:03 PM IST
सार

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर शहर के पुष्कर रोड पर पर नशे में धुत दो युवतियों में आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती दूसरी युवती को पीटते हुए दिखाई दे रही है। 
 

विज्ञापन
two girls got into a fight over a personal dispute In Ajmer
मारपीट का फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में दो युवतियों में आपसी कहासुनी को लेकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई में एक युवती अचेत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक का उपचार जारी है। वहीं दूसरी का पुलिस ने मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुष्कर रोड़ पर अद्वैत आश्रम के निकट नन्दनी पैलेस के सामने दो युवतियां सड़क पर चल रही थीं। उनका पहनावा मॉडर्न था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे नशे में लग रही थीं। चलते हुए उनमें से एक युवती के सामने अचानक कार आ गई। कार ड्राइवर ने ब्रेक लगा लिए। इसके बाद लड़की के साथ चल रही दूसरी लड़की ने अपनी ही साथी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नशा ज्यादा होने व पिटाई से वह अचेत हो गई। इसके बावजूद साथी युवती उसकी पिटाई करती रही। राहगीर की सूचना पर कुछ देर में 108 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से अचेत युवती व उसकी साथी युवती को एम्बुलेंस में अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर अचेत युवती को भर्ती कर आपातकालीन विभाग के चिकित्सक ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सक की सूचना पर गंज थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। युवती का मेडिकल भी कराया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने खुद को मिजोरम की रहने वाली बताया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed