फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Toll Hike in Rajasthan: Toll Rates Revised on Jaipur-Ajmer Highway, Hike of 10 to ₹70 Effective from Today

Toll hike in Rajasthan: आज से जयपुर-अजमेर हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स में 10 से 70 रुपए तक बढ़ोतरी

Tue, 01 Apr 2025 07:44 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 01 Apr 2025 07:44 AM IST
सार

राजस्थान में नए वित्तीय वर्ष यानी आज 1 अप्रैल से सड़क पर सफर महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने आज से प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में 10 से लेकर 70 रुपए तक श्रेणीवार बढ़ोतरी कर दी है। इसके असर से बसों का किराया भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Toll Hike in Rajasthan: Toll Rates Revised on Jaipur-Ajmer Highway, Hike of 10 to ₹70 Effective from Today
आज से राजस्थान में टोल महंगा - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने आज से प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी है। राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर अब वाहन चालकों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरों में 10 से लेकर 70 रुपए तक का इजाफा किया गया है। नई दरों के अनुसार जयपुर अजमेर-हाईवे पर ठिकारिया और किशनगढ़ टोल पर टैक्सी कारों के लिए टोल टैक्स 85 रुपए से बढ़ाकर 95 रुपए, मिनी बस के लिए 140 रुपए से बढ़ाकर 155 रुपए, बस के लिए 295 से बढ़ाकर 330 रुपए, 3 एक्सएल वाले कमर्शियल वाहन के लिए 320 से बढ़ाकर 360 रुपए, हैवी व्हीकल यानी 4 से 6 चक्का वाहनों के लिए 460 से 515 रुपए और 7 चक्का से अधिक क्षमता वाले वाहनों के लिए 560 से 630 रुपए की नई दर लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं बडगांव टोल पर कार के लिए टोल टैक्स 55 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर से  किशनगढ़ यात्रा के लिए कार से कुल 155 रुपए का टोल लगेगा। पहले यह टोल 140 रुपए ही था। इसी प्रकार से मिनी बसों का टोल 225 रुपए से बढ़ाकर 240 रुपए कर दिया गया है। आपको बता दें कि जयपुर से किशनगढ़ देश के सबसे व्यस्त हाईवेज में से एक है। बढ़ी हुई टोल की दरें सीधे तौर पर आम व्यक्ति की जेब पर भी भार डालेंगी क्योंकि कमर्शियल वाहन इस बढ़ोतरी के बोझ को अंतिम उपभोक्ता पर ही डालेंगे।
विज्ञापन


एनएचएआई का इस मामले में कहना है कि टोल की दरों में यह बढ़ोतरी यहां इंफ्रा सुविधाओं पर हुए खर्च के कारण की गई है। यहां पिछले चार सालों में कुल 10 फ्लाइओवर बनाए गए हैं। इनमें भांकरोटा, हीरापुरा, दहमीकलां, महलां, नर्सिंगपुरा, गाड़ोता, पाडासोली, मोखमपुरा, सावरदा और बांदर सींदरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed