फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   To take revenge on a woman young man killed an 8 year-old child accused living in neighborhood was arrestedR

Rajasthan Crime: महिला से बदला लेने के लिए आरोपी ने 8 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, वारदात की वजह आई सामने

Tue, 26 Aug 2025 10:28 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 10:28 PM IST
सार

Ajmer Crime News : आठ साल के मासूम बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। वजह यह थी कि महिला ने आरोपी के एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग की बात गांव में उजागर कर दी थी।

विज्ञापन
To take revenge on a woman young man killed an 8 year-old child accused living in neighborhood was arrestedR
पुलिस गिरफ्त मे मासूम की हत्या का आरोपी

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड के अरांई थाना क्षेत्र स्थित अकोड़िया गांव में 8 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई। पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक दीपक रावत ने महिला से बदला लेने के लिए उसके मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह यह थी कि महिला ने आरोपी के एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग की बात गांव में उजागर कर दी थी।
विज्ञापन


मासूम देख रहा था टीवी, आरोपी ने छत पर ले जाकर की हत्या 
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को अस्पताल से मासूम की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चा अपने घर में टीवी देख रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक दीपक रावत आया और बहला-फुसलाकर उसे अपने घर की छत पर ले गया। वहां रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने घर के पीछे स्थित बाड़े में फेंक दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 7 बजे बच्चे का शव घर के बाड़े में संदिग्ध हालत में मिला। परिजन तुरंत उसे किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे के गले पर रस्सी के निशान और सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हत्या गला दबाकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टीम ने जुटाए सबूत, अस्पताल में परिजनों का धरना 
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। वहीं मासूम की हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसे देखते हुए मदनगंज, बोराड़ा, अरांई और गांधीनगर थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।
धरने की सूचना मिलने पर किशनगढ़ के पूर्व विधायक सुरेश टाक भी मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन धरने से उठे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


ये भी पढ़ें- Rajasthan News: विकास के संकल्प पर सांसद-विधायक संवाद, मुख्यमंत्री ने कहा- समावेशी विकास हमारे सरकार का विजन

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ 
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि आरोपी दीपक रावत को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। गांव में घटना के बाद से शोक और आक्रोश का माहौल है। मासूम की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें- Landslide: जम्मू में लैंडस्लाइड, पानी में बहे राजस्थान के पांच युवक, दो ने ऐसे बचाई जान; तीन की तलाश जारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed