फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Those who provided bank accounts to cyber thugs were caught by police, 90 lakhs were defrauded

Ajmer News: साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 90 लाख

Tue, 03 Dec 2024 08:31 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2024 08:31 AM IST
सार

जयपुर के एक बुजुर्ग से साइबर ठगी करने वाले बदमाशों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय, जयपुर के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Those who provided bank accounts to cyber thugs were caught by police, 90 lakhs were defrauded
तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

विस्तार

अजमेर जिले की मदनगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने जयपुर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को डिजिटल अरेस्ट कर उनके साथ 90 लाख की ठगी करने वालों को बैंक खाता उपलब्ध करवाया था और साइबर ठगी की रकम से शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान से खरीददारी की थी। पकड़े गए तीनों युवक किशनगढ़ निवासी हैं, पुलिस ने इन्हें साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय, जयपुर के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


मदनगंज थानाधिकारी शंभू सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी की रकम से तीनों बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण खरीदे थे। तीनों बदमाश गांधीनगर निवासी गोगराज मेघवंशी, दिनेश कुमार मीणा और रवि मीणा उर्फ रोमन, शातिर ठगों को अलग-अलग दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाते थे। इन्होंने 18 नवंबर को थाना क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी की दुकान से ठगी की रकम से एक सोने की चेन और सोने की अंगूठी खरीदी थी, जिसका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया गया था। उस भुगतान को प्राप्त करने के बाद साइबर पुलिस जयपुर द्वारा दुकानदार का खाता फ्रीज कर दिया गया था। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने मदनगंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी, उसके बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों साइबर ठगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध करवाकर साइबर ठगी की रकम को निकालने का काम करते हैं। इस मामले में युवकों से रकम के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके जयपुर निवासी राजेंद्र कुमार महेश्वरी के साथ 90 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है, जिसका प्रकरण संख्या 392 / 2024 साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed