फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Mass Suicide Parents and Daughter Found Dead Police Investigation Underway

अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: माता-पिता और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
सार

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान में शनिवार रात एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत से सनसनी फैल गई। तीनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Ajmer Mass Suicide Parents and Daughter Found Dead Police Investigation Underway
सामूहिक आत्महत्या मामले की जांच करती हुई पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान इलाके में शनिवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना रात करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद आदर्श नगर थाना सीआई ओमप्रकाश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना के समय कमरे में मौजूद था बेटा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय अशोक शर्मा का बेटा गौरव भी कमरे में मौजूद था। गौरव जयपुर में रहता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। परिवार की बहू फिलहाल पीहर गई हुई थी। अशोक शर्मा फर्नीचर का काम करते थे। घटना के पीछे क्या वजह रही और किन परिस्थितियों में परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से क्या-क्या मिला और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोधपुर मेयर चुनाव का सस्पेंस खत्म: भाजपा ने प्रसन्न चंद को उतारा, कांग्रेस से राजेंद्र; रोचक हुआ मुकाबला

एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed